उरई, दिसम्बर 18 -- कालपी। उत्तर प्रदेश सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों को दर्ज करने की तिथि बढ़ा दी है। पहले 6 दिसंबर 2025 तक तारीख निर्धारित थी। 6 दिसंबर को ही बंद कर दिया गया था। मगर उसमें बहुत सारी वक्फ संपत्तियों के दर्ज होने से रह गई थीं। अब तारीख को बढ़ा 5 जून 2026 तक कर दिया गया। यह जानकारी उत्तर प्रदेश सेंट्रल वर्क बोर्ड के कोऑर्डिनेटर हाफिज इरशाद अशरफी ने दी है। मदरसा दारुल उलूम गौसिया मजीदिया में हुई बैठक में बताया अब उम्मीद पोर्टल 5 जून 2026 तक खुला रहेगा। मुफ्ती तारिक बरकती ने लोगों से अपील की कि आप लोग मस्जिद, मदरसा, कब्रिस्तान, इमामबाड़े, दरगाह वगैरह को जो पहले रह गई हो उसे अब इस तारीख से पहले जरूर दर्ज करा ले। कारी जरीफ खान, हाफिज वसीम, हाफिज नौशाद, कलीम अंसारी मौजूद रहे। गौरतलब हो कि अल्पसंख्यक समाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.