जमशेदपुर, मार्च 9 -- जमशेदपुर। रेलवे में उम्मीद कार्ड नहीं होने पर भी कर्मचारियों के बच्चों का इलाज हो सकेगा। रेलवे बोर्ड में एसोसिएशन और फेडरेशन नेताओं की बैठक में शिशुओं के इलाज का मुद्दा उठा था कि, यूएमआईडी कार्ड के अभाव में रेलवे चिकित्सा लाभार्थियों के शिशुओं के इलाज में दिक्कत होती है। वहीं, नवजात शिशुओं के इलाज में हो रही परेशानी से बचने के लिए एचएमआईएस में रेल कर्मचारियों के नवजात शिशुओं को जोड़ने का तत्काल प्रावधान करने की मांग उठी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...