उन्नाव, दिसम्बर 31 -- खट्टे-मीठे यादों के साथ वर्ष 2025 अलविदा हो गया। नया वर्ष नई उम्मीदों को लेकर आया है। वर्ष 2026 में जिले में कई सुविधाएं बढ़ेंगी। बिजली व्यवस्थाएं दुरूस्त होंगी तो स्टेडियम सुंदर होगा। गांधी नगर तिराहा भी चौड़ा हो जाएगा। नगर पालिका को अपना नया भवन नसीब होगा। अमृत के जल को मिलने की आस भी जगी है। नया साल 'अमृत' की आस को 'हकीकत' में बदलेगा- उन्नाव। 32 वार्ड वाले शहरवासियों को शुद्ध पेयजल देने के लिए 264 करोड़ की अटल मिशन आफ रेजूवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) योजना पांच साल बाद भी शहर के हर घर तक पानी नहीं पहुंचा पाई। योजना में आए दिन भ्रष्टाचार के फव्वारे फूटते रहे। साल भर आस जगी पर नाकाफी रही। जब टेस्टिंगशुरू हुई तो दो महीने में ही 18 जगह लीकेज मिले। जल निगम का दावा ठगा कि 10 में सात जोन की टेस्टिंग पूरी हो गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.