किशनगंज, फरवरी 2 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रविवार को केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट को लेकर बिहार के सीमांचल इलाके में चर्चाओं का दौर तेज़ है। किशनगंज, अररिया, कटिहार और पूर्णिया जैसे जिलों के आम लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि यह बजट उनके रोज़मर्रा के जीवन में क्या बदलाव लाएगा। बजट में किए गए प्रावधानों से जहां कुछ वर्गों को राहत की उम्मीद है, वहीं कई मुद्दों पर निराशा भी देखने को मिल रही है। खेती को लेकर उम्मीद, लेकिन भरोसा अधूरा सीमांचल की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है। बजट में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि ऋण, फसल बीमा और सिंचाई व्यवस्था को बेहतर करने की बातें कही गई हैं। किशनगंज के छोटे और सीमांत किसानों को उम्मीद है कि अगर इन योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन हुआ तो उन्हें कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.