अलीगढ़, दिसम्बर 30 -- अलीगढ़, विशेष संवाददाता। तालानगरी अलीगढ़ में नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही मध्यम वर्ग के लिए अपने आशियाने का सपना पूरा होने की उम्मीद जगेगी। नए साल में अलीगढ़ के रियल एस्टेट बाजार में उछाल आने की संभावना है। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) नए साल में 10 हजार से अधिक घर बनाएगा। इसके साथ ही अलीगढ़ की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप ग्रेटर अलीगढ़ भी नववर्ष में लांच होगी। वर्षों से चले आ रही स्वर्ण जयंती नगर विस्तार योजना का विवाद भी नए साल में निपटेगा और आवंटियों को आवास मिलेगा। उधर बरौला जाफराबाद आवासीय योजना भी एडीए लाएगा। नए साल में एडीए छोटे और मध्यम आकार के फ्लैट्स पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, जिनकी कीमत मध्यमवर्गीय परिवारों की पहुंच में है। ये प्रोजेक्ट्स न सिर्फ बेहतरीन लोकेशन पर हैं, बल्कि इनमें आधुनिक सुविधाओं का भी ध्...