नई दिल्ली, मई 21 -- दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क दुनिया के पहले खरबपति हो सकते हैं। मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेस-एक्स आईपीओ लाने जा रही। आईपीओ से 75 अरब डॉलर की रकम जुटाने की तैयारी है। बाजार में कंपनी के लिस्ट होने के बाद इसकी कीमत करीब दो ट्रिलियन डॉलर हो सकती है। एलन मस्क की कंपनी स्पेस-एक्स वर्ष 2002 से बाजार में है और मंगल मिशन के साथ अंतरिक्ष में एआई डाटा सेंटर बनाने में लगी है। अगले माह कंपनी का शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगा। कंपनी द्वारा नैस्डेक में फाइल किए गए दस्तावेजों के अनुसार एसपीसीएस सिंबल के साथ ट्रेड होगा। ये अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। वर्ष 2020 में सऊदी की तेल कंपनी अरामको ने आईपीओ से सर्वाधिक 29.7 अरब डॉलर जुटाए थे। सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन इसको लेकर मंथन कर रहा क्योंकि मार्च तिमाही में स्पेस एक्स को 4.3 अर...