उमेश हेल्पिंग हैंड ने 101 जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र
रामगढ़, जून 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बूढ़ाखुखरा (महादेव टांड़) में सामाजिक संस्था उमेश हेल्पिंग हैंड के तत्वावधान में 101 जरूरतमंद और बुजुर्ग महिला-पुरुषों के बीच सोमवार को वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करना, बुजुर्गों के प्रति सम्मान और सेवा की भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और संस्था की इस मानवीय पहल की सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी अमित कुमार सिन्हा थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नवीन प्रकाश पांडे और समाजसेवी मनोज मंडल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सोशल मीडिया जगत से जुड़े रंगीला फैमिली ब्लॉग्स के संजीव और विजय रिया ब्लॉग्स के विजय भी मौजूद रहे। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.