उमेश पाल हत्याकांड: 3.5 साल बाद खुला 350 किमी दूर छिपा राज, यूपी पुलिस पर उठे सवाल
वरिष्ठ संवाददाता, अक्टूबर 7 -- उमेश पाल हत्याकांड में करीब साढ़े तीन साल से फरार पांच लाख रुपये के इनामी शूटर अरमान की गिरफ्तारी ने यूपी पुलिस की पड़ताल पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस अरमान को पकड़ने के लिए प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस से लेकर एसटीएफ और खुफिया तंत्र तक सक्रिय था, वह प्रयागराज से करीब 350 किमी दूर गया जनपद (बिहार प्रांत) की जेल में बंद मिला। सवाल यह है कि जब अरमान का मूल पता गया था तो पुलिस उसकी तलाश वहां तक क्यों नहीं कर सकी? 24 फरवरी 2023 को धूमनगंज में उमेश पाल और दो सरकारी गनरों की फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े हत्या के बाद अरमान का नाम भी प्रमुख आरोपितों में सामने आया था। यूपी पुलिस ने फरार आरोपितों की तलाश के लिए आठ राज्यों तक अभियान चलाने और एसटीएफ समेत खुफिया इकाइयों को सक्रिय करने का दावा किया था। यह भी पढ़ें- घर से न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.