पटना, मार्च 24 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चौथी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जदयू के सर्वमान्य नेता हैं। उन्होंने अपने खून-पसीने से पार्टी को सींचा है और उनके नेतृत्व में ही पार्टी ने शून्य से शिखर तक का ऐतिहासिक सफर तय किया है। सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की जिस मजबूत धारा को उन्होंने स्थापित किया है। वह आज पूरे देश के लिए एक मिसाल बन चुकी है। उनके मार्गदर्शन में कार्य करना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...