जहानाबाद, जनवरी 2 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी विनीत कुमार ने जिले के तीन पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। नगर थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह का राज्य पुलिस मुख्यालय के द्वारा सिवान में तबादला किए जाने के बाद जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा ऊक्त कदम उठाया गया है। मगध क्षेत्र के आईजी के अनुमोदन के बाद एसपी ने इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद को जहानाबाद नगर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। ये पदाधिकारी इसके पूर्व मखदुमपुर सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को एसपी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश के आलोक में नगर थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह का तबादला सिवान जिले में किए जाने की वजह से उत्पन्न रिक्ति और महिला थाना प्रभारी के नियत कार्यकाल पूरा होने के कारण तीन पुलिस पदाधिकारी का स्थानांतरण किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.