हाजीपुर, जून 21 -- बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार महनार विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश सिंह कुशवाहा को राज्य परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि इस अपार स्नेह, सम्मान और विश्वास के लिए वे राज्य परिषद के सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते है। सभी को पूर्ण विश्वास दिलाते है कि हमारे सर्वमान्य नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रद्धेय नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत मार्गदर्शन में पार्टी को नई सांगठनिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, पार्टी संविधान में बदलाव का मिला अधिकार श्रद्धेय नेता के न्याय के साथ विकास'' के संकल्प और सुशासन की नीतियों को जन-जन...