आरा, मार्च 6 -- आरा, निज प्रतिनिधि। जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के लगातार तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जदयू नेताओं में खुशी की हर है। उनके निर्वाचित होने की सूचना से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास का माहौल बन गया। भोजपुर जिले के कार्यकर्ताओं ने उमेश सिंह कुशवाहा को बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा कि उनके नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचार और नीति-धारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और भी प्रभावी रूप से होगा। मौके पर मीडिया सेल के प्रियांशु कुशवाहा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में जद यू का संदेश हर गांव और शहर तक पहुंचाया जाएगा। जदयू भोजपुर के सभी कार्यकर्ता इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.