रुद्रपुर, फरवरी 8 -- रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में तैनात निरीक्षकों/उपनिरीक्षकों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने दो निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक विक्रम राठौर को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कुंडा बनाया गया है। निरीक्षक मंजू पाण्डेयप्रभारी महिला हेल्प लाइन को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता में तैनाती दी गई है। वहीं उपनिरीक्षक उमेश कुमार थानाध्यक्ष नानकमत्ता से प्रभारी एसओजी ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...