कौशाम्बी, अप्रैल 18 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के बड़ी अढ़ौली गांव निवासी उमेश कुमार की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक की पिटाई से उसकी जान गई। मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा कायम कर लिया है। आरोपी की तलाश कराई जा रही है। बढ़ी अढ़ौली निवासी उमेश कुमार पुत्र शिवचरन निषाद के दिमाग का ऑपरेशन हुआ था। 21 मार्च 2026 को संदिग्ध दशा में उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। दो दिन बाद इलाज के दौरान एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में मौत हो गई थी। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पड़ोसी अभिषेक कुमार ने गांजे के नशे में उसके बेटे को पीट दिया था। साथ ही तालाब किनारे धक्का भी दिया था। इसी से दिमाग में गहरी चोट आने के कारण जान गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन किया तो आरोपों में काफी हद तक सच्चाई मिली। इस आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.