उमेश कंसल लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने
आगरा, मार्च 29 -- कमला नगर स्थित अग्रसेन भवन में रविवार को उस समय उत्साह और विश्वास का अनोखा संगम देखने को मिला, जब महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के सत्र 2026-27 के कार्यकारिणी चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। पिछले वर्ष के सफल कार्यकाल और जनसेवा के उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए पूरी कार्यकारिणी को एक बार फिर निर्विरोध चुना गया। संस्था के अध्यक्ष पद पर उमेश कंसल ने लगातार दूसरी बार निर्विरोध जीत दर्ज कर समाज के भरोसे पर मुहर लगा दी। उनके साथ अनिल कुमार अग्रवाल (उपाध्यक्ष प्रथम), अनूप अग्रवाल (उपाध्यक्ष द्वितीय), अनुरंजन सिंघल (महासचिव), मनीष गोयल (कोषाध्यक्ष), दिलीप कुमार गोयल (सह सचिव) एवं आकाश अग्रवाल (अंकेक्षक) को भी सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश कंसल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत व्यक्तिगत नहीं, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.