रांची, मार्च 27 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को रामनवमी पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। मुख्य आयोजन उमेडंडा में हुआ, जहां 84 मौजा के 114 अखाड़ों के रामभक्त गाजे-बाजे और महावीरी झंडों के साथ जुलूस और मेले में शामिल हुए। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और भक्तिमय वातावरण बना रहा। इसके अलावा बुढ़मू, ठाकुरगांव और मुरुपिरी में भी मेले का आयोजन किया गया, जहां आसपास के दर्जनों अखाड़ों के रामभक्त शामिल हुए। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान सभी अखाड़ाधारियों ने पारंपरिक खेल-कौशल का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों को पुरस्कृत किया गया। मेले में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सुरेश बैठा, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, स्वामी देव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.