उमेडंडा में मंडा पूजा सह मेला झूलन के साथ संपन्न
रांची, जून 4 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के उमेडंडा में गुरुवार को मंडा पूजा सह मंडा मेला झूलन के साथ संपन्न हो गया। इससे पूर्व बुधवार की रात फूलखुन्दी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 300 भक्तों ने आग से दहकते फूलों के अंगारों पर खुले पैर चलकर शिव भक्ति का परिचय दिया। मंडा पूजा के अवसर पर झूलन के दिन नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने नृत्य और संगीत की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया। इससे पूर्व मेला का उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया। झूलन के दिन मेला देखने प्रखंड प्रमुख सतनारायण मुंडा, पूर्वी जिला परिषद सदस्य मनोज वाजपेई, डॉ. मदन महतो सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग पहुंचे। आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेला देखने पहुंचे। मेला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.