संवाददाता, अप्रैल 12 -- UP News: भाजपा की नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती की रविवार को ट्रेन छूट गई। रेलवे अफसरों को जैसे ही यह पता लगा, आनन-फानन में ट्रेन रोकी गई। उमा के ट्रेन में सवार होने के बाद रेलवे अफसरों ने राहत की सांस ली। इस दौरान करीब पांच मिनट देरी से ट्रेन रवाना हो सकी। उमा को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन से पंजाब मेल में सवार होना था। उन्होंने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिकायत की है। मुंबई से चलकर दिल्ली को जाने वाली पंजाब मेल एक्सप्रेस रविवार को 2 बजकर 18 मिनट पर झांसी पहुंची। इससे भाजपा की पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती को दिल्ली जाना था, पर उनके ट्रेन में चढ़ने से पहले ही निर्धारित समय पर पंजाब मेल प्लेटफॉर्म से रवाना कर दी गई। उमा भारती के ट्रेन में न चढ़ पाने की ...