देवघर, जुलाई 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। विद्या भारती की प्रांतीय योजना अनुसार बुधवार को आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को उमा नलिनी ब्रह्म सरस्वती विद्या मंदिर कुंडा देवघर में महर्षि वेदव्यासजी की जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत वंदना सभा में मधुसूदन मंडल लेखागार संयोजक देवघर विभाग, अजीत कुमार स्वयंसेवक, अमित राव नगर व्यवस्था प्रमुख, संदीप कुमार स्वयंसेवक तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकुल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से भारत माता,ओम, मां सरस्वती, महर्षि वेदव्यास, केशव बलिराम हेडगेवार तथा सदाशिव राव गोलवलकर के चित्रों के समक्ष पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के क्रम में मुख्य वक्ता के रूप मधुसुदन मंडल ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को संघ के विचारधारा से अवगत कराया तथा गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। यह भ...