बांदा, मार्च 26 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में नवरात्र की अष्टमी पर मां मढीदाई मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिलाओं ने अठवाईं चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। जलाभिषेक सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों से लेकर घरों तक कन्या भोज के आयोजन हुए। महिलाओं की संख्या अधिक थी। यहां अठवाईं में पान- बतासा सुपारी, चुनरी आदि चढ़ाकर पूजन किया। ग्रामीण इलाकों से भक्तों के जत्थे ढोलक-मंजीरों, झांझ के साथ उमाह गीत गाते हुए देवी मंदिर पहुंचे। बाकल की जोगनी माता मंदिर मे श्रद्धालुओ की भीड देखने को मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...