सीवान, मार्च 26 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के उमाशंकर प्रसाद हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में सीटों की संख्या में वृद्धि हुई है। पूर्व में इस स्कूल में कला व विज्ञान में 40-40 सीट थी। प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार सिंह के प्रयास से सीटों की संख्या कला व विज्ञान संकाय में बढ़कर 240-240 हो गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में कला संकाय में 40 व विज्ञान संकाय में भी इतनी ही सीट थी। जो अब बढ़कर कला संकाय में 240 व विज्ञान संकाय में 240 सीट हो गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में कला व विज्ञान संकाय में एक-एक सेक्शन चलता था। जो अब बढ़कर 6 हो गया है। उन्होंने बताया कि कला में 6 व विज्ञान संकाय में 6 सेक्शन चलेगा। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सीटों की संख्या बढ़ने से 12वीं तक की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें अपन...