उमावि सिबौल की छात्राओं को मिला हाइजीन किट
मधुबनी, अप्रैल 13 -- शंकर प्रसाद बिस्फी। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिबौल के 52 छात्राओं के बीच हाइजीन किट का वितरण किया गया।नौवीं उत्तीर्ण कर दसवीं तथा 11 वीं उत्तीर्ण कर 12वीं कक्षा में पहुंची छात्राओं को नि;शुल्क किट दिया गया।किट में छात्राओं के स्वास्थ्य से संबंधित पैड, डिटॉल आदि सामान थे। हाइजीन किट प्राप्त करने के बाद छात्राओं में काफी उत्साह था। विद्यालय की एचएम धर्मशीला कुमारी ने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य,साफ-सफाई के साथ पढाई पर पर ध्यान देने के लिए जरूरी टिप्स दिये। मौके पर शिक्षिका मीनाक्षी कुमारी द्रौपदी कुमारी आदि शिक्षिका मौजूद थी। यह भी पढ़ें- स्कूलों में चलेगा बालिकाओं के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान यह भी पढ़ें- बाल संसद के प्रधानमंत्री पद के लिए चुनी गई कोमल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.