मधुबनी, मार्च 28 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। उमावि औंसी बभनगामा दक्षिण के छात्रों का दल सरयुग अनंत उच्च विद्यालय जफरा का भ्रमण किया। चालीस के समूह में आये छात्र विद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों से रूबरू हुए।छात्रों को लैब,पुस्तकालय,कंप्यूटर क्लास आदि का भ्रमण कराया गया। विद्यालय की ओर से छात्रों को प्रयोगशाला कक्ष में विज्ञान का महत्व तथा वैज्ञानिक प्रयोगों जानकारी भी दी गयी। छात्रों का समूह चार घंटे तक विद्यालय परिसर में रहे। छात्रों में शैक्षणिक परिभ्रमण को लेकर काफी उत्साह था। इस अवसर पर पर विद्यालय के एचएम शशि शेखर कुमार कर्ण,वरीय शिक्षक विजय कुमार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...