सिमडेगा, फरवरी 2 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के उमामहेश्वरमहावीर मंदिर की नौवीं वर्षगांठ पर तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। सोमवार की सुबह कलश यात्रा मंदिर से गाजेबाजे के साथ निकली और खालीजोरा नदी छ्ठ घाट पहुंची। जहां पुजारी सूरज बीसी ने वैदिक मंत्रोचार किया। इसके बाद कलशों में जल भरा गया और कलश यात्रा मुख्य सड़क, बस स्टैंड होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। जहां यज्ञ वेदी में कलशों को प्रतिष्ठापित किया गया। इस अवसर पर अखंड हरि कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन मंगलवार सुबह शुरू होगी। गुरुवार को हरिकीर्तन का समापन, नगर भ्रमण एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। कलश यात्रा में मंदिर समिति के संरक्षक सुशील श्रीवास्तव, अध्यक्ष अनुज गुप्ता, मनोज जयसवाल, अमर जयसवाल, मंटू जयसवाल, ...