उमा, शिफा और संध्या ने जीते गोल्ड
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 6 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में मंगलवार को मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रयागराज मंडल के चार जिलों के परिषदीय विद्यालयों के खिलाड़ियों के बीच प्रतापगढ़ के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम किया। एथलेटिक्स की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में उमा पटेल, शिफा बानो और संध्या साहू ने स्वर्ण पदक जीते।बाबागंज की उमा पटेल ने 400 और 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। गौरा की शिफा बानो 100 और 200 मीटर दौड़ में अव्वल रहीं। लंबी कूद में भी शिफा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कालाकांकर की संध्या साहू ने लंबी कूद में स्वर्ण और 100 मीटर प्राथमिक बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीता। यह भी पढ़ें- Moradabad News: जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम 40...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.