उमस से बेहाल रहेगा कटिहार, 24 घंटे में बढ़ेगा तापमान
कटिहार, जून 22 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की तैयारी में है। आसमान में बादलों और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल जारी रहेगा। हालांकि बादलों की मौजूदगी के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल कम नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिन का तापमान 35 डिग्री पर यथावत रहेगा। जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी। वहीं देर रात तक जिले के विभिन्न हिस्सों में लगभग तीन मिमी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार को जिले में करीब 70 प्रतिशत बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर 8 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.