कटिहार, अगस्त 31 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। भादो का महीना आमतौर पर झमाझम बारिश, हरियाली और खेतों में लहलहाती धान की फसल का संदेश लेकर आता है। लेकिन इस बार कटिहार में मौसम का मिजाज बिल्कुल उलट नजर आ रहा है। चैत और जेठ जैसी उमस भरी गर्मी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के बावजूद वातावरण में चिपचिपी गर्मी बनी रही। शाम छह बजे हल्की बारिश की संभावना बनी, लेकिन इससे राहत सीमित ही रही। 28 डिग्री सेल्सियस तापमान भी 83 प्रतिशत आर्द्रता के कारण 35 डिग्री जैसी गर्मी महसूस होती है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक चिंता किसानों की है। धान की फसल इस समय बढ़वार के महत्वपूर्ण चरण में है और उसे लगातार नमी की आवश्यकता होती है। कई दिनों से अपेक्षित वर्षा नहीं होने से ख...