उमस से बेहाल कटिहार, अब झमाझम बारिश का इंतजार
कटिहार, जून 25 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार जिले में अहले सुबह हुई बारिश के बाद राहत के बजाय भीषण उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन हवा में नमी की मात्रा अधिक रहने के कारण लोगों को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हुआ। दिनभर चिपचिपी गर्मी और पसीने ने जनजीवन को प्रभावित किया। शाम तक भी गर्मी से राहत नहीं मिली और लोग बारिश का इंतजार करते रहे। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दक्षिण दिशा से दो से छह नॉट की रफ्तार से चल रही हल्की हवाएं गर्मी को कम करने में नाकाम साबित हुईं। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि शाम पांच बजे तापमान 34 डिग्री रहा, जो रात दस बजे तक घटकर 30 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि नमी अधिक रहने के कारण उमस लगातार बनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.