फतेहपुर, जून 26 -- फतेहपुर। भीषण उमस और तेज गर्मी के बीच पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को अस्पताल में 735 मरीजों का पंजीकरण हुआ। जिनमें बड़ी संख्या में उल्टी-दस्त, पेट दर्द और बुखार से पीड़ित मरीज शामिल रहे।

बदलते मौसम का प्रभाव जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. एनके सक्सेना ने बताया कि बदलते मौसम, दूषित पानी और खानपान में बरती जा रही लापरवाही के कारण लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है। पेट संबंधी शिकायत लेकर पहुंचे 85 मरीजों की जांच की गई। इनमें 60 मरीज पेट दर्द, उल्टी-दस्त और डायरिया से पीड़ित मिले। वहीं 40 मरीज बुखार से ग्रसित मिले। अधिकांश मरीजों को जांच के बाद दवाएं देकर घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर लक्षण वाले मरीजों भर्ती किया गया।

संभव...