उमस से बढ़ गई भीड़, सर्वाधिक उल्टी-दस्त के मरीज
गंगापार, जून 4 -- जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। एक दो दिन से तापमान में भले ही गिरावट आई हो लेकिन उमस बढ़ गई है। इसकी वजह गुरुवार को सीएचसी जसरा की ओपीडी में मरीजों की भीड़ दिखी। सीएचसी प्रभारी डॉ. सुरेश प्रसाद ने बताया कि 1050 लोगों ने ओपीडी में जांच कराई जिसमें सर्वाधिक मरीज उल्टी-दस्त के रहे। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, शरीर दर्द, जुखाम, बुखार, ब्लडप्रेशर, सुगर के मरीजों की भी बढ़ोतरी हुई है।स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिमा मिश्रा ने बताया कि गर्भवती महिला, स्त्री रोग से संबंधित महिलाओं के साथ ही सर्दी जुखाम बुखार व डायरिया के मरीज इस समय बढ़ गए हैं। डॉ. सुरेश प्रसाद ने बताया कि अगर किसी मरीज को डिहाइड्रेशन के कारण उल्टी-दस्त होती है तो तत्काल अस्पताल के डाक्टर से सम्पर्क करें और उसका सही उपचार कराएं। यह भी पढ़ें- बेतहाशा गर्मी से बेहाल लोग, डाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.