भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बीते तीन दिनों से अधिक आर्द्रता और बादलों की आवाजाही के कारण उमस परेशानी कर रही है। गुरुवार को भी तेज उमस ने शहरवासियों को दिन भर पसीना-पसीना कर दिया। हालांकि, दिन ढलने के बाद पूर्वी हवाओं ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी तो उमस से हल्की राहत जरूर मिली, लेकिन दिन की गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल रखा। भारती मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को दिन का पारा 35.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और भारी उमस परेशान करने की संभावना है। वहीं, रविवार को उमस के बीच रिमझिम फुहारें और सोमवार (16 मार्च) को बारिश होने से राहत मिलने की उम्मीद है। बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस पर ही ठहरा रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, रात के तापमान मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.