बुलंदशहर, सितम्बर 25 -- बुलंदशहर। गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। अब उमसभरी गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं तो दोपहर में तेज धूप परेशान कर रही है। गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल हो गया है। बुधवार को दिनभर गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान इसी स्तर पर बना रहेगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ ही मौसम बदल रहा है। बुधवार को सुबह से तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। दिन बढ़ने के साथ ही गर्मी के साथ तेज धूप ने तेवर दिखाने शुरु कर दिए। गर्मी के चलते लोगों को राहत नहीं मिल सकी। दोपहर के समय चटक धूप के चलते एक मिनट भी बाहर निकलना मुश्किल हो गया। गर्मी से बचाव के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.