कानपुर, अगस्त 22 -- कानपुर। प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून की सक्रियता अभी भी बनी हुई है लेकिन कानपुर समेत ज्यादातर जिलों में उमस भरी गर्मी ने जोर पकड़ लिया। गर्मी का अहसास यानी हीट इंडेक्स 40-48 तक पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल अब मानसून ब्रेक की स्थितियां हैं लेकिन छिटपुट छितरी बारिश से इनकार नहीं किया जा सकता है। विशेषकर कानपुर में अगस्त माह में अब तक 322 मिमी बारिश हो चुकी है। लेकिन, इस माह अब मध्यम या तेज बारिश की संभावना कम है। बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिससे उड़ीसा, झारखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश प्रभावित हैं। इसका आंशिक असर उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में पड़ा है। हमीरपुर, कानपुर, लखनऊ में बारिश की संभावना कम है。 यह भी पढ़ें- Munger News: मुंगेर में अगले पांच दिनों तक बारिश के आसारगर्मी का प्रभाव बार...