उमस व तेज धूप से अगले दो दिनों तक राहत नहीं
साहिबगंज, जून 2 -- साहिबगंज/तीनपहाड़। गर्मी व उमस से सोमवार को यहां के लोग परेशान रहे। हालांकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि आर्द्रता के चलते अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हुआ। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक बारिश नहीं होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में इजाफा होने की संभावना है। दरअसल,पिछले एक सप्ताह से बीच-बीच में बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से काफी हदतक राहत मिली थी। आज से फिर गर्मी अपना तेबर देखाना शुरू कर दिया है। उधर,सुबह 10 बजे से ही धूप इतनी तेज थी कि लोगों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। दोपहर 12 बजते-बजते यहां के मेन रोड पर सन्नाटा पसर गया था। बाजार में शाम पांच बजे तक चहल-पहल कम रही है। स्कूल में गर्मी छुट्टी होने से लोगों को काफी राहत हुई। तीनपहाड़।त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.