उमस वाली गर्मी से जनजीवन हलकान, रात में आराम नहीं
गया, मई 20 -- दो दिनों से उमस वाली गर्मी कहर बरपा रही है। नमी अधिक रहने, पुरवैया चलने और सुबह से देर तक धूप रहने के कारण उमस वाली गर्मी का असर बहुत ज्यादा है। तापमान से करीब चार से पांच डिग्री अधिक गर्मी का अहसास हो रहा है। गर्मी का आलम यह है कि लोग पसीने से तर-बतर हो जा रहे हैं। गर्मी से जनजीवन हलकान है। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से कम है। लेकिन, नमी व धूप के कारण उमस ने हलकान कर रखा है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कम 39.2 और न्यूनतम नार्मल से अधिक 28.2 डिग्री रहा। नमी सुबह के वक्त 70 तो शाम तक 53 फीसदी रह रही है। मंगलवार को अधिकतम 37.8 और न्यूनतम 27.8 डिग्री रहा था। अभी उमस वाली गर्मी से राहत का अनुमान नहीं है। यह भी पढ़ें- उमस वाली गर्मी से जनजीवन हलकान, रात में आराम नहींरात का तापमान बढ़ रहा दिन के साथ रात में उमस वाली गर्मी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.