उमस वाली गर्मी ने किया परेशान, आज से बारिश के आसार
गया, जून 10 -- गर्म पछुआ हवाओं का असर कम होने के साथ ही जिले में उमस भरी गर्मी का प्रभाव बढ़ गया है। बुधवार को नमी की मात्रा 50 प्रतिशत से अधिक पहुंच जाने के कारण लोगों को तीखी धूप के साथ उमस का भी सामना करना पड़ा। सुबह से ही मौसम में चिपचिपाहट बनी रही, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आने के बावजूद लोगों को तापमान से अधिक गर्मी का अहसास होता रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह में नमी 51 प्रतिशत रही, जो शाम तक बढ़कर 54 प्रतिशत पहुंच गई। दिनभर पुरवैया हवा चलती रही। इसके एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया था. यह भी पढ़ें- उमस वाली गर्मी ने किया परेशान, आज से बारिश के आसारमौसम की स्थिति मौसम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.