कटिहार, मई 4 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार में मौसम ने इन दिनों अजीब करवट ले ली है। दिन में तेज उमस लोगों को बेहाल कर रही है, जबकि आसमान में लगातार बादलों की आवाजाही बनी हुई है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि तापमान सामान्य के आसपास है, लेकिन हवा में नमी की मात्रा अधिक होने से लोगों को फील्स लाइक तापमान ज्यादा महसूस हो रहा है। कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि सोमवार को आसमान में 90 फीसदी बादल छाया रहा। देर रात तक जिले के विभिन्न भागों में 16 एमएम तक बारिश होने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार, अगले 48 घंटों तक दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास स्थिर रहेगा, जबकि रात का तापमान 21 डिग्री पर यथावत बना रहेगा। इस दौरान आसमान में करीब 70 प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.