औरैया, जून 23 -- जिले में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप और हवा में नमी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे, जबकि रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी भीड़ अपेक्षाकृत कम दिखाई दी। उमस भरी गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कालेज के सीएमएस डॉ. पवन शर्मा का कहना है कि इस मौसम में लू, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और वायरल बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी के बीच...