उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, पारा 40 डिग्री के पार
बलिया, जून 17 -- बलिया, राजेश ओझा। उमस भरी गर्मी और तेज धूप ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार की दोपहर के समय तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसका असर यह हुआ कि लोग घर से बाहर निकलने में परहेज करने लगे। धूप तेज और हवा बंद होने के कारण गर्मी का अहसास अन्य दिनों की अपेक्षा कहीं अधिक हुआ। सुबह तेज धूप के साथ हुई और दिन चढ़ने के साथ ही तापमान बढ़ता गया। दोपहर होते-होते चिलचिलाती धूप का असर दिखने लगा और सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई। गर्मी और उमस के कारण बाजारों में भी रौनक फीकी पड़ गई। दोपहर के समय अधिकांश दुकानों पर ग्राहकों की संख्या कम रही। जरूरी काम में निकलने वाले लोग भी सिर पर गमछा-टोपी और छाता लेकर चलते दिखाई दिए। मौसम में आद्रता कम होने से लोगों को बार-बार प्यास लगती रही। सार्वजनिक स्थानों पर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.