हरदोई, जून 4 -- हरदोई। जिले में गुरुवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया। दिनभर तेज धूप और वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। सुबह से ही चिपचिपी गर्मी का असर दिखाई देने लगा और दोपहर तक हालात और अधिक असहज हो गए। बाजारों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर लोग गर्मी से बचने के लिए छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार चार जून को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 71 प्रतिशत और शाम को 48 प्रतिशत रही। यह भी पढ़ें- मुंगेर में आसमानी आफत: 43 डिग्री की ओर बढ़ता पारा, 6 जून को झमाझम बारिश के आसार हवा पश्चिम दिशा से मात्र 4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली, जिससे लोगों को गर्मी से विशेष राहत नह...