उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, दिनचर्या पर पड़ रहा असर
किशनगंज, जून 1 -- पौआखाली। एक संवाददाता पौआखाली एवं आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इन दिनों पड़ रही भीषण उमस भरी गर्मी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और वातावरण में नमी की अधिकता के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी और उमस का प्रभाव बढ़ जाता है, जिससे लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। मौसम की इस स्थिति ने बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं तथा मेहनतकश लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण तापमान के साथ-साथ उमस भी लगातार बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, दिनचर्या पर पड़ रहा असर दोपहर के समय बाजारों, चौक-चौराहों तथा सार्वजनिक स्थानों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ देखने को मिल रही है। जरूरी काम होने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.