बांका, जून 15 -- बांका, एक संवाददाता। रविवार को बांका जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर गर्म बना रहा। जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। हालांकि बीच-बीच में आसमान में बादल छाने से लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिली, लेकिन नमी अधिक रहने के कारण गर्मी का असर कम नहीं हुआ।

बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह बांका जिले में जोरदार बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में और गिरावट आने तथा लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इधर मौसम में लगातार बदलाव के कारण लोगों में मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। सदर अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने आने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि...