लखीसराय, जून 30 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कई दिनों से उमस भरी गर्मी और चिपचिपे मौसम से परेशान जिलेवासियों को मंगलवार को बड़ी राहत मिली। यह भी पढ़ें- Biharsharif News चेवाड़ा में हुई रिमझिम बारिश, झुलसती गर्मी से मिली राहत बारिश का आगमन सोमवार की रात में भी कुछ समय के लिए बारिश हुई और फिर सुबह भी देखते ही देखते आसमान में काले घने बादल छा गए। इसके बाद करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होती रही। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने पूरे जिले का मौसम सुहावना बना दिया और लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। पंखे और कूलर भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News रिमझिम बारिश से झाझा को मिली राहत, किसानों में जगी खेती की आसपरिवर्तित मौ...