उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे लोग, शाम की हवा ने दी राहत
बांका, जून 11 -- बांका, प्रतिनिधि। जिले में बुधवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिनभर तेज धूप और हवा में नमी के कारण लोग बेचैन रहे। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 66 प्रतिशत आर्द्रता ने गर्मी के असर को और अधिक बढ़ा दिया। जहाँ सुबह से ही वातावरण में चिपचिपाहट बनी रही, जिससे लोगों को सामान्य कार्य करने में भी कठिनाई महसूस हुई। जबकि दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। तेज धूप के साथ उमस ने लोगों को घरों और कार्यालयों में रहने को मजबूर कर दिया। यह भी पढ़ें- सुपौल : धूप-छांव के बीच दिनभर रही उमस, गर्मी से बेहाल रहे लोगबिजली कटौती और स्वास्थ्य पर असर वहीं बिजली कटौती वाले क्षेत्रों में लोगों की परेशानी और बढ़ गई। जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.