उमस भरी गर्मी से बेहाल तराई, दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित
महाराजगंज, जून 25 -- महराजगंज, नवीन विषेन। तराई क्षेत्र में भीषण गर्मी व बढ़ती उमस ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि हवा में अधिक नमी के कारण लोगों को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास महसूस हुआ। तेज धूप व उमस भरे मौसम ने दिनभर लोगों को परेशान किए रखा।सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे रहे। दोपहर के समय गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई, जिससे सड़कों व बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ दिखाई दी। जरूरी कार्यों से घरों से निकले लोग पसीने से लथपथ नजर आए। राहगीर छांव की तलाश करते दिखे, जबकि कई लोग ठंडे पेय पदार्थों व शीतल स्थानों का सहारा लेते रहे। पिछले कई दिनों से जिले में धूप व बादलों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन इसके बाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.