गोरखपुर, जुलाई 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बिजली निगम आगामी दिनों में पड़ने वाली उमस भरी गर्मी और बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए पांच विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि का कार्य शुरू कर चुका है। इस कार्य के लिए बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत पांच उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की स्वीकृति मिली थी। बीते दिनों में बिजली की बढ़ी मांग के कारण ओवरलोडिंग से हुए फाल्टों के चलते उपभोक्ताओं की हुई परेशानी को देखते हुए बिजली निगम के अधिकारियों ने इस कार्य को 15 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। विद्युत कार्य मंडल के अधीक्षण अभियंता रणजीत चौधरी ने बताया कि राप्तीनगर न्यू, पादरीबाजार, रानीपुर, पालिपा और पाली विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि के लिए सिविल कार्य शुरू कर दिया गया है। 15 अगस्त तक उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि का कार्य पूरा कर ल...