धनबाद, जून 18 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद में बुधवार की सुबह से ही तेज धूप खिली। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ तापमान लगातार बढ़ता गया। दोपहर तक सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर गर्मी का असर साफ दिखा। तेज धूप के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हुई और कई जगहों पर लोग छांव की तलाश करते नजर आए। यह भी पढ़ें- जिले में उमसभरी गर्मी के बीच हुई तेज बारिश, गर्मी से मिली राहतहल्की बारिश का असर दोपहर बाद शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिलने की उम्मीद जगी। हालांकि कम बारिश होने और वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उमस और अधिक महसूस हुई। बारिश थमने के बाद चिपचिपाहट बढ़ गई और लोग पसीने से बेहाल रहे। शाम तक मौसम पूरी तरह सुहावना नहीं हो सका और हवा में नमी बनी रही।तापम...