उमस भरी गर्मी से घबरा रहा दिल, महिला की मौत
हाथरस, जुलाई 8 -- हाथरस, संवाददाता। उमस भरी गर्मी में लोगों का दिल घबरा रहा है। रक्तचाप अनियंत्रित हो रहा है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रमनपुर निवासी एक महिला को सोमवार की रात उमस भरी गर्मी में घबराहट होने लगी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम शव लेकर चले गए। उमस भरी गर्मी लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। लोगों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इमरजेंसी वार्ड के आंकडों के अनुसार घबराहट के उपचार के लिए रोजाना 20 से 30 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। रमनपुर निवासी राजकुमारी 58 पत्नी विजेंद्र को सोमवार की रात घबराहट होने लगी। उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.