संतकबीरनगर, मई 12 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में इन दिनों पड़ रही तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी सब कुछ झुलसा देने का आतुर है। पुरवा हवाओं के चलने की वजह से लोगों को घर के अंदर पसीना खूब हो रहा है। गर्म हवाओं की वजह से शरीर का पानी तेजी के साथ सूख जा रहा है। तेजी से बदलते मौसम में लोग अक्सर बीमारी की चपेट में आ जा रहे हैं। मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते लोगों को मौसमी बीमारियां घेर ले रही हैं। इसकी वजह से लोगों को वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ रहा है। डिहाइड्रेशन के चपेट में आने वाले लोग अस्पताल आ रहे हैं। लोगों को डायरिया, पीलिया, खांसी और बुखार होने की शिकायत अधिक मिल रही है।

मौसम की स्थिति जिस प्रकार का मौसम चल रहा है उससे कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग सर्दी, जुकाम, बुखार की चपेट में आ जा रहे हैं। शादी ब्याह का मौसम हो...