उमस भरी गर्मी व धूप का स्वास्थ्य मेले में दिखा असर
कानपुर, जुलाई 5 -- कानपुर देहात, संवाददाता। उमस भरी गर्मी के चलते उल्टी, दस्त व बुखार का प्रकोप तेजी से पांव पसार रहा है। बड़ी संख्या में लोग बीमारियों की चपेट में हैं। रविवार को जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित जन आरोग्य मेलों में तेज धूप व उमस भरी गर्मी का असर दिखा। गर्मी के चलते दोपहर में ही अधिकांश अस्पतालों में सन्नाटा पसर गया। इसके बाद भी देर शाम उल्टी, दस्त व बुखार के मरीजों सहित कुल 1957 मरीज इलाज कराने का दावा किया गया। मरीजों को निकटतम अस्पतालों में ही दवा व जांचों की सुविधा मुहैया कराने के लिए शासन के निर्देश पर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हर रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन हो रहा है, लेकिन औपचारिकता पूरी किए जाने से मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप लाभ नहीं मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: मौसम की मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.